गुन्नौर: जुनावई थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर के समीप ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबने से दादी-नातिन की हुई मौत
जुनावई थाना क्षेत्र के जुनावई सांकरा लिंक मार्ग पर गांव जलालपुर के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पवसरा निवासी कुंवरपाल की पत्नी संदेई और उनकी 4 वर्षीय पोती नंदनी की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबने से मौत हो गई। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा ।