राजपुर: भरखरा खानपुर सड़क किनारे से पुलिस ने 188 पीस शराब किया बरामद
Rajpur, Buxar | Jan 30, 2026 धनसोई थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब बरामद की है। भरखरा–खानपुर रोड के किनारे संदिग्ध अवस्था में रखे गए कुल 188 पीस 8 पीएम ब्रांड की विदेशी शराब, जिसकी कुल मात्रा 33.43 लीटर है, को पुलिस ने जब्त किया है। गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद तस्कर शराब छोड़कर फरार हो गया।