कासगंज: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पर कासगंज पुलिस ने कसा शिकंजा, ₹3.43 लाख की संपत्ति की कुर्क
कासगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी की अवैध संपत्ति कुर्क की है। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पप्पन उर्फ अभय उर्फ ओमवीर की ₹3.43 लाख कीमत की जमीन (प्लाट) जब्त की। यह प्लाट एटा जिले के मारहरा क्षेत्र में स्थित है, जिसे आरोपी ने अवैध कमाई से खरीदा था।