हंसी के सरताज राजेश जोशी को मिला 'उफतारा सम्मान'... उत्तराखंडी सिनेमा का बढ़ाया मान!
उत्तराखंड के लोकप्रिय हास्य कलाकार राजेश जोशी को प्रतिष्ठित 'उफतारा सम्मान' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके करीब चार दशकों से उत्तराखंडी रंगमंच, गढ़वाली सिनेमा और हास्य अभिनय में दिए गए उल्लेखनीय योगदान का सम्मान है।
राजेश जोशी ने 'रैबार', 'बंटवारू', 'मेरी गंगा होली त मेमू आली', 'ब्यो', 'ब्योली', 'ल्या ठुंगार', 'बड़ांग', 'तेरी माया मां', 'जय मां धारी देवी', 'पित्रकुड़ा', 'दद्दी कु बक्सा', 'शहीद', 'गोपी भीणा' और हालिया फिल्म 'घप्रोल' जैसी कई चर्चित फिल्मों में अपने यादगार हास्य किरदारों से दर्शकों को खूब हंसाया है।
उनकी सहज कॉमिक टाइमिंग, गढ़वाली बोली का जीवंत अंदाज और पहाड़ की संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों ने उन्हें हर उम्र के दर्शकों का चहेता कलाकार बनाया है। 'उफतारा सम्मान' उनके लंबे और शानदार कलात्मक सफर को मिली एक बड़ी पहचान है।
#RajeshJoshi #UftaraSamman #GarhwaliCinema #Uttarakhand #GarhwaliComedy