राम मंदिर और बदरीनाथ धाम में 'चढ़ावा विवाद' पर बरसे भगत सिंह कोश्यारी; बोले— "आस्था से खिलवाड़ करने वाले दोषियों को मिले ऐसी सजा जो मिसाल बने!
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने हाल ही में राम मंदिर और बदरीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक केंद्रों में इस तरह के भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के लिए कोई जगह नहीं है।