कालपी: कालपी के कीरतपुर सड़क की जांच के लिए डीएम ने बनाई टीम, प्रधान की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, मांगी गई विस्तृत रिपोर्ट
Kalpi, Jalaun | Jun 20, 2026 कालपी के कीरतपुर गांव को कालपी-मंगरोल संपर्क मार्ग से जोड़ने वाली जर्जर सड़क का मामला प्रशासन के संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। ग्राम प्रधान पवनदीप निषाद की शिकायत पर डीएम ने शनिवार दोपहर 4 बजे संबंधित विभाग के जेई को मौके पर भेजकर सड़क की स्थिति का सत्यापन और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।