चाचौड़ा: बीनागंज में धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती, विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया आयोजन
Chachaura, Guna | Apr 14, 2026 चाचौड़ा तहसील के बीनागंज में 14 अप्रैल को भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बीनागंज अंबेडकर चौक पर अंबेडकर प्रतिमा पर विभिन्न समाजों के लोगों संगठनों ने माल्याअर्पण कर नमन किया। इसके बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के लोग जन प्रतिनिधि नागरिक शामिल हुए।