कोलेबिरा: ग्रामीणों के आरोप निराधार : सोनी पैंकरा
सिमडेगा। उरुमकेला गांव के ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैंकरा ने मंगलवार शाम 5 बजे कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार और राजनीतिक प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है। तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।