पाटन: भाटिया पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आने से मोपेड सवार की कुचलकर दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
Patan, Jabalpur | Apr 29, 2026 भाटिया पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह लगभग 9:30 बजे मोपेड सवार की ट्रक की चपेट में आने से कुचलकर मौत हो गई। बताया जाता कि मोपेड सवार जबलपुर की ओर जा रहा था ट्रक भी जबलपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रक के पिछले हिस्से की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पाटन पुलिस मामले की जांच में जुटी है संभावना है मृतक सिवनी जिले का रहने वाला है।