नबीनगर: फुलडिया गांव में पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर पर डुगडुगी बजाकर चिपकाया इश्तेहार
माली थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के फुलडीहा गांव निवासी फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त रामजीत राम के घर पर डुगडुगी बजा कर इश्तेहार चस्पाया है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने शनिवार की शाम 4 बजे जानकारी दी. बताया कि उक्त व्यक्ति माली थाना कांड संख्या 40/15 का प्राथमिकी अभियुक्त है. न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पाया गया है.