जगदलपुर: अशिक्षित किसान का ₹10 लाख का केसीसी लोन पास करवा कर, ₹8 लाख 50 हजार का गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विगत 19 जून को प्रार्थी गणपति बघेल निवासी ग्राम कुरंदी जामगुड़ा पारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसे बैल खरीदने के लिये पैसे की जरूरत था तब गांव के लकी सेठिया को बैंक से लोन लेने के लिये जानकारी पुछा तो लकी सेठिया द्वारा बैंक मैनेजर मेरा दोस्त है चल अभी लोन निकलवा देता हूँ कहकर लकी सेठिया ने प्रार्थी से ठगी की।