खंडवा नगर: शिवाजी चौक पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
खंडवा में प्रशासन ने शिवाजी चौक क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर के नेतृत्व में सुबह से ही नगर निगम और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और सड़क किनारे लगे कई ठेले हटवाए गए। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से लगाए गए बोर्ड और अतिक्रमण सामग्री भी हटाई गई।