आबूरोड रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू–तवी ट्रेन से 42 लाख 60 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। इस मामले में नागौर निवासी युवक मुकेश पुत्र रामेश्वर सोनी को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की छठी व नववर्ष को लेकर चल रही विशेष चेकिंग के दौरान नगदी जप्त की गई।