कोंडागांव: जिला कार्यालय में तेंदूपत्ता संग्रहण 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला संपन्न, 25 अप्रैल से खरीदी संभावित
तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में आज शुक्रवार सुबह 10 बजे से समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित की गई। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संग्रहण को अधिक और गुणवत्ता युक्त बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता ग्रामीणों की आय का अहम स्रोत है, इसलिए संग्राहकों को अधिक लाभ दिलाने