काराकाट: काराकाट थाना क्षेत्र के सिकरिया में यज्ञ के दौरान बाइक चोरी, थाने में की गई शिकायत
Karakat, Rohtas | Jun 25, 2026 काराकाट थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव में आयोजित यज्ञ के अंतिम दिन बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मनीष कुमार ने गुरुवार को काराकाट थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक बरामद करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार मनीष कुमार अपनी बाइक बाजार में खड़ी कर पास में मवेशियों को चारा खिलाने चले गए थे। करीब एक-दो घंटे बाद लौटने पर उनकी बाइक गायब मिली।