पटना ग्रामीण: पटेल गोलंबर के पास से 67 ग्राम गांजा के साथ दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार
हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के पटेल गोलंबर के पास बुधवार को सघन वाहन चेकिंग के दौरान 2 बाइक सवार युवकों को पकड़ा गया,जिनके पास से 67 ग्राम गांजा बरामद किया गया।गुरुवार रात करीब 9 बजे मामले की जानकारी SDPO सचिवालय 1 डॉक्टर अनु कुमारी ने दी है। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है की बाइक सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।