पटना ग्रामीण: मुसल्लहपुर से गैर-जमानती वारंट के आलोक में एक अभियुक्त गिरफ्तार
मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। न्यायालय के द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारंट के आलोक में यह गिरफ्तारी हुई है।शनिवार शाम करीब 5:00 बजे मुसल्लहपुर थाना की पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।फिलहाल अग्रतर विधि सम्मत कार्यवाई की जा रही है।