पाटन: ग्राम कान्तोरा में जर्जर स्कूल भवन गिराने के दौरान हादसा, एक मजदूर की मौत,एक अन्य घायल पुलिस मामले की जांच में जुटी
ग्राम कान्तोरा सोमवार दोपहर 12:30 बजे स्कूल के जर्जर भवन को गिराने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया जिसका जबलपुर में इलाज चल रहा है बताया जाता है कि जर्जर भवन को गिराने के दौरान मनोज प्रजापति और उसका एक साथी घायल हो गया था जिसमें मनोज प्रजापति की इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस मामले की जांच कर रही है।