चान्हो: बेजांग कुएं में शव फेंककर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Chanho, Ranchi | Jun 25, 2026 चान्हो थाना क्षेत्र के बेजांग गांव स्थित एक कुएं से बरामद शव मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी 25 वर्षीय विकास लोहरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। खलारी डीएसपी आर.एन. चौधरी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 19 जून को कुएं से बरामद शव की पहचान गुमला निवासी बालवीर खेवार के रूप में हुई थी।