कहरा: जलई थाना क्षेत्र के भेलाही पुल के पास बारात से लौट रहे 2 लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
जलई थाना के भेलाही पुल समीप बारात से वापस घर लौटने के दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक चालक ने ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से बाइक पर सवार दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसे पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक का नाम अमरजीत साह और कुंदन कुमार जो की दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के मलय गांव वार्ड 1का है।