कहरा: लोकसभा चुनाव को लेकर ITI कॉलेज से मतदानकर्मियों का होगा डिस्पैच,सुरक्षाकर्मी व पोलिंग पार्टी के पहुंचना हुआ शुरू
लोकसभा चुनाव को लेकर ITI कॉलेज से आज मतदानकर्मियों को ईवीएम के साथ डिस्पैच किया जायेगा। इसको लेकर यहां सबेरे से प्रतिनियुक्त होने वाले मतदान कर्मी और सुरक्षा कर्मी पहुंचने लगे हैं। बताया जा रहा कि सर्वप्रथम यहां डीएम और एसपी सभी मतदान कर्मी को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे और फिर यहां से पोलिंग पार्टी को मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बल के साथ डिस्पैच किया जायेगा।