जहानाबाद: कार्यभार संभालते ही एक्शन में एसपी कोटा किरण कुमार, देर रात निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश
जहानाबाद में नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने कार्यभार संभालते ही देर रात शहर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, नीट (NEET)-2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा कर निर्देश दिए।