रफीगंज CHC में औरंगाबाद सीएस डॉ कृष्ण कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लैब, ओपीडी, प्रसव रूम ,ऑपरेशन रूम ,ऑडी इत्यादि सभी जगहों पर घूम घूम कर निरीक्षण किया। निरीक्षण बाद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार सिंह ,स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा एवं डॉक्टर सुबोध कुमार के द्वारा शनिवार संध्या 7 बजे सिविल सर्जन को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।