जमुनहा: थाना हरदत्त नगर गिरन्ट पुलिस ने अंतर्जनपदीय 04 शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार
थाना हरदत्तनगर गिरन्ट पुलिस टीम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर अन्तर्जनपदीय 04 शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 07 चोरी की मोटरसाइकिल तथा 02 नाजायज तमंचा व 02 जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया गया है ।