खलीलाबाद: मगहर में सड़क पार करते समय युवक को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में बीआरडी रेफर किया गया
मगहर स्थित खुशी ढाबा के पास सोमवार रात सड़क पार कर रहे एक अज्ञात व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची चौकी मगहर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।