लोहरदगा: लोहरदगा में शंख नदी पुल के पास ऑटो और स्कूटी की टक्कर, स्कूटी सवार युवक की मौत
लोहरदगा शहर में शनिवार शाम लगभग 4:30 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। शंख नदी पुल के पास ऑटो और स्कूटी के बीच आमने-सामने की टक्कर में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल युवक को आनन-फानन में लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद युवक को नहीं बचाया जा सका।