सिरसागंज: नगर में जैन समाज ने लगाया स्व-गणना कैंप, परिवारों की स्वगणना की गई, डिजिटल जनगणना को लेकर लोगों को किया जागरूक
सिरसागंज नगर में जैन समाज द्वारा भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण के तहत बुधवार को स्व-गणना शिविर का आयोजन किया गया। नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में आयोजित इस कैंप में समाज के परिवारों की डिजिटल स्व-गणना कराई गई। कार्यक्रम का आयोजन जैन समाज सिरसागंज, जैन मिलन फिरोजाबाद और दादा आर्ट जयपुर राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।