गोरखपुर: जरूरतमंदों के इलाज और मकान की व्यवस्था करेगी सरकार, गरीब की जमीन कब्जा करने वाले दबंगों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM
शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की।महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने बैठाए गए लोगो तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। ध्यान से बात सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया