नीम का थाना: आभावास गांव में आंगन मिलन समारोह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान
आभावास गांव में आयोजित आंगन मिलन समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों को सम्मानित किया गया। समारोह में पारंपरिक गोदभराई भी निभाई गई और महिलाओं व बच्चों से जुड़ी योजनाओं को बेहतर लागू करने की जरूरतों पर बात हुई।