मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन काजीपुरा बस्ती में दिनदहाड़े चिकित्सक की कार चुराने का प्रयास, पुलिस ने बदमाश चोर को लिया हिरासत में
काजीपुरा बस्ती में राजकीय अस्पताल मारवाड़ में कार्यरत चिकित्सक जीत कुमार की कार चोरी करते एक बदमाश चोर को पुलिस ने रंगे हाथों हिरासत में लिया, घर के बाहर खड़ी कार का लॉक तोड़कर गाड़ी लेकर फरार होने के फिराक में था ,बदमाश चोर ग्रामीणों की तत्परता से पकड़ा गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच बदमाश चोर को हिरासत में लिया जिससे पूछताछ की जा रही।