पटना ग्रामीण: खाजेकलां थाना क्षेत्र से गांजा और शराब के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार
खाजेकला थाना क्षेत्र से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 1.1 किलोग्राम गांजा, 250 लीटर अवैध शराब, दो चोरी की स्कूटी, दो चोरी की बाइक और एक चोरी का ई रिक्शा बरामद किया गया है। शुक्रवार शाम 5:32 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी है।