पहाड़ी: कामां पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को दबोचा
थाना अधिकारी ने बताया ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हारिस पुत्र हमीदा एवं अफजल पुत्र हब्बी उर्फ हबीव निवासी सादन का वास, लालपुर को उनके गांव से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है बुधवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।