पोलायकलां: पोलाय कलां मंडी में प्याज-लहसुन के भाव में तेजी, एक्स्ट्रा सुपर लहसुन ₹12000 तक बिका
पोलाय कलां कृषि उपज मंडी में बुधवार को प्याज व लहसुन के भाव में तेजी दर्ज की गई। मंडी प्रभारी विष्णु प्रसाद परमार ने बुधवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आज मंडी में नई प्याज की 3000 कट्टे और लहसुन की 4000 कट्टे आवक हुई। मंगलवार की तुलना में बुधवार को एक्स्ट्रा सुपर प्याज के भाव ₹150 तक बढ़े। लहसुन में भी ₹500 तक की तेजी रही