पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने टीएमसी सांसद सायानी घोष के एनडीए में शामिल होने की चर्चाओं पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के 28 सांसद और कई विधायक टूट चुके हैं, क्योंकि राजनीति में लोगों को तोड़ने के लिए 'पैसा, भय और लालच' का मिश्रण इस्तेमाल किया जा रहा है। उनके मुताबिक, इस माहौल में केवल वही बच सकते हैं जो हिमालय के कंदराओं में निर्मोह होकर बैठे हैं।
सिंह ने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में भय का माहौल है, जिससे सुप्रीम कोर्ट-हाई कोर्ट के जज, बड़े अफसर और नेता तक डरे हुए हैं। बंगाल में हो रही राजनीतिक उठापटक ममता बनर्जी की नाकामी नहीं, बल्कि केंद्रीय एजेंसियों की फाइल और डराने की राजनीति का नतीजा है। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सीबीआई और ईडी के मामलों में सजा की दर बेहद कम है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जेल जाने के बाद अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे नेता बाहर आ गए और मुकदमे छूट गए, जिससे साफ है कि यह सिर्फ डराने का एक तरीका बन चुका है।
#YogeshPratapSingh #SayaniGhosh #TMC #NDA #TrinamoolCongress #MamataBanerjee #CBI #ED #PoliticalStatement #UttarPradeshPolitics #Defection #CentralAgencies
Gonda, Gonda | Jun 15, 2026