भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है - CM विष्णुदेव साय
भारतीय जनता पार्टी के 17 प्रकोष्ठों की पहली प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन के तीनों प्रदेश महामंत्री, सभी 17 प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजक सहित एक हजार से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यशाला में प्रकोष्ठों की भूमिका और दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा की विचारधारा तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।
#BJPChhattisgarh #VishnuDeoSai #KiranSinghDev #BJPWorkshop
#ChhattisgarhNews