भिवानी: श्रीमहामंडलेश्वर पंचायती अखाड़ा से आचार्य श्री नर्मदा शंकर गुरुजी ने भिवानी गौशाला ट्रस्ट का किया दौरा
श्रीश्री 1008 श्रीमहामंडलेश्वर पंचायती अखाड़ा निरंजनी जयपुर से आचार्य श्री नर्मदा शंकर गुरुजी ने स्थानीय महम रोड़ स्थित श्रीगौशाला ट्रस्ट का दौरा किया। गौशाला में पहुंचने पर गौशाला ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संरक्षक एवं उपप्रधान नंदकिशोर अग्रवाल एवं सचिव कमल प्रसाद अग्रवाल ने आचार्यश्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।