भागलपुर, 22 जून 2026. भागलपुर जिला के नव पदस्थापित जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा जिलाधिकारी प्रकोष्ठ में निवर्तमान जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त श्री किसलय कुशवाहा, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री दिनेश राम, अपर समाहर्ता श्री धीरेंद्र कुमार मिश्रा, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, गोपनीय प्रभारी श्री सुधीर कुमार, कोषागार पदाधिकारी श्री देवेंद्र कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे। इसके पूर्व नव पदस्थापित जिलाधिकारी को समाहरणाल परिसर में पुलिस बल के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भागलपुर चुनौती भरा जिला है और मेरा मानना है की चुनौतियों में ही हम विकास करते हैं और आशा है कि हम सभी मिलजुलकर इसे आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पहली प्राथमिकता श्रावणी मेला रहेगी। ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को कष्ट ना हो। इसके अलावा विधि व्यवस्था की दृष्टिकोन से मोहर्रम पर्व भी निकट है उसकी भी निगरानी और अनुश्रवण करेंगे। साथ-साथ पुल का जो कार्य चल रहा है उसका भी निवारण जल्द से जल्द किया जाएगा। सरकार की जितनी भी योजनाएं चल रही हैं उन सबों की नियमित समीक्षा की जाएगी।
Dr Nawal Kishor
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
JEEVIKA Bihar
Bhagalpur Police
DM & Collector, Banka
Bhagalpur, Bihar | Jun 22, 2026