कैराना: कांधला पुलिस ने अवैध चरस के साथ मोहल्ला मौलानान की एक महिला तस्कर को किया गिरफ्तार
कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक सुनील दत्त टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। महिला का नाम रेशमा बताया गया है, जो मोहल्ला मौलानान कांधला की रहने वाली है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।