कोंडागांव: अवैध गोवंश तस्करी कर रहे दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, ASP रूपेश कुमार डांडे ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
गुरुवार देर रात पुलिस की टीम ने मालगांव चौक में मवेशियों से लदी एक ट्रक को जप्त किया है। ट्रक से भरे 39 गाय-बैल को बरामद किया गया। पुलिस ने ट्रक के चालक मोहम्मद इस्माइल और परिचालक पी. बंदैया को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही कर जेल भेजा है। इस मामले को लेकर 19 जुलाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव रूपेश कुमार डांडे ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर जानकारी दी है।