सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पुलिस ने नशा सेवन मामले में तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा
सूरजगढा पुलिस ने नशा सेवन मामले में तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर गुरुवार अपराह्न 3:30 बजे उसे सूरजगढा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक आदुपुर गांव से इसी गांव के रहने वाले अमित कुमार तथा इंग्लेश कुमार को तथा निस्ता गांव से इसी गांव के रहने वाले सत्यम कुमार को नशा सेवन में गिरफ्तार किया गया.