भगवानपुर: प्रखंड के विभिन्न गांव में चांद पूर्व जिला पार्षद चंचल मिश्रा ने दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं
मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों का शनिवार की दोपहर चांद पूर्व जिला पार्षद चंचल मिश्रा ने दौरा कर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या हमारी अपनी समस्या है जिसको लेकर के लगातार जनता की समस्याओं को सुनने का कार्य करता हूं। आगे आने वाले समय में भी कार्य जारी रहेगा।