दुर्ग: राजेंद्र पार्क चौक पर मंगलवार देर रात लगभग 2:30 बजे बोलेरो पिकअप और कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत
Durg, Durg | Nov 19, 2025 राजेंद्र पार्क चौक पर मंगलवार देर रात लगभग 2:30 बजे बोलेरो पिकअप और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हुई।बोलेरो चालक सुनील ने बुधवार दोपहर 3 बजे बताया कि वह नागपुर से संतरा भरकर बिलासपुर जा रहा था। सिग्नल के अनुसार वह आगे बढ़ रहा था, तभी सिविल लाइन की ओर से आ रही ब्रेजा कार ने सिग्नल को नजरअंदाज कर गुरुद्वारा रोड की ओर तेज रफ्तार में मोड़ दे दिया।