सिमडेगा: वीर शहीद तेलंगा खड़िया की पुण्यतिथि पर सिमडेगा घोड़ बहार में प्रतिमा पर दी गई श्रद्धांजलि
सिमडेगा में गुरुवार की सुबह 9:00 बजे वीर शहीद तेलंगा खड़िया की पुण्यतिथि के मौके पर घोड़बहार स्थित प्रतिमा पर स्मारक समिति सिमडेगा द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ गुमला जिला के मुर्गू गांव से निकलकर इन्होंने जो भी बिगुल फूंका था वह आज भी हमें याद करने की आवश्यकता है ।हमें उनके बताएं मार्ग पर चलना है।