छतरपुर: नदियों पर बालू माफिया का कहर, बटाने-बांकी समेत कई नदियां संकट में, पुल भी खतरे में
झारखंड राज्य का पलामू जिला प्राकृतिक संसाधनों जंगल, पहाड़ और नदियों के लिए जाना जाता है, लेकिन अब इन्हीं संसाधनों पर संकट गहराता जा रहा है। छतरपुर अनुमंडल की प्रमुख नदियां बटाने, बतरे, सुखनदिया और बांकी सहित कई छोटी-बड़ी नदियां अवैध बालू खनन के कारण अस्तित्व के संकट से जूझ रही हैं। बटाने नदी के चिरु, पटखाही, खैरदोहर, गोसाईडीह और बंधुडीह घाटों से लेकर बांकी