लक्ष्मणगढ़: अलवर जिले की राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम
हरसाणा में ग्राम रथ अभियान के तहत किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में रचनात्मक माध्यमों से कृषि योजनाओं, आधुनिक खेती तकनीकों और सरकारी लाभकारी योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने अभियान में रुचि दिखाते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।