बहराइच: मोहनापुर पुलिहा के पास सड़क हादसे में घायल युवक की हुई मौत, मजदूरी करके वापस जा रहा था युवक,पुलिस जांच में जुटी
रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनापुर पुलिया के पास साइकिल सवार बीते 23 फरवरी को सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसकी सोमवार रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि रामफेरन पुत्र दासी गोपालपुर के रहने वाले हैं। वह मजदूरी करके घर आ रहे थे। इलाज के दौरान मौत।