बहराइच: इकौना के पास 2 बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र हुए घायल, उपचार जारी
इकौना थाना क्षेत्र के इकौना के पास दो बाइको की टक्कर हो गई,हादसे में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि राम मनोहर अपने पुत्र रंजीत के साथ किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही इकौना के पास पहुंचे तभी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं अस्पताल में इलाज जारी है।