बहराइच: बहराइच के रोडवेज बस अड्डे पर अनुपस्थित 13 संविदा कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
बहराइच रोडवेज बस अड्डे पर तैनात 13 चालक व परिचालक बिना सूचना के गायब है। उनकी सूची चस्पा करते हुए उपस्थित न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बहराइच जिला मुख्यालय स्थित परिवहन विभाग में तैनात कर्मचारी शिथिलता से बाज नहीं आ रहे हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन विभाग प्रेम कुमार ने बताया कि 17 फरवरी से अब तक डिपो में तैनात कर्मचारियों की जांच की गई हैं।