बहराइच: गोविंदपुर के पास कुत्तों के झुंड ने बाईक सवार को दौड़ाया,हादसे में एक की हुई मौत, एक घायल
कोतवाली नानपारा के गुरुगुट्टा गांव निवासी दो दोस्त बाईक से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में कुत्तों के झुंड ने दौड़ा लिया,जिससे बाईक पलटने एक की मौत हो गयी। घटना थाना रामगांव के पास की है जहाँ रजा अली नाम का एक युवक अपने दोस्त देशराज के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। गोविंदपुर के पास हादसे में एक की मौत हो गई है