बहराइच: नगरौर में संदिग्ध अवस्था में एरिया सेल्स मैनेजर का किचन में मिला शव, मार्केटिंग कंपनी में करता था काम
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नगरौर के पास किराए पर रह रहे अयोध्या निवासी एक एरिया सेल्स मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में किचन में शव मिला है। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र के अंगूरी बाग कॉलोनी निवासी अंकुर सिब्बल के मौत की जानकारी मिली है। जांच जारी